भदोही: भदोही में रील बनाने के चक्कर में खुलेआम उड़ाई गई यातायात नियमों की धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल
भदोही की सड़क पर एक युवती के द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में खुलेआम यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वही संबंध में भदोही पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।