भदोही: भदोही पुलिस ने खोए हुए 125 मोबाइलों को बरामद कर मालिकों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ मीनाक्षी के निर्देशन में भदोही पुलिस ने खोए हुए 125 मोबाइलों को बरामद किया और उनके मालिकों को सौंप दिया गया। जिससे उनके चेहरे पर खुशी आ गई। पुलिस के द्वारा बताया गया कि SP के जनता दरबार और जनसुनवाई के दौरान लगातार खोए हुए मोबाइल की शिकायत मिल रही थी। इस पर उन्होंने पुलिस टीम गठित कर मोबाइलों की तलाश करने का आदेश दिया।