भदोही: फत्तुपुर के विश्वकर्मा मंदिर के पास प्रशासन ने दो बीघा जमीन से अतिक्रमण हटवाया
भदोही नगर के विश्वकर्मा मंदिर के पीछे स्थित दो बीघा सरकारी जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया था जिसे तहसील प्रशासन के द्वारा मुक्त कराया गया। उस जमीन को तहसील प्रशासन ने मुक्त करवा कर नगर पालिका परिषद को सौंप दिया। उक्त जमीन पर कुछ लोग गेहूं और सरसों की बुवाई के साथ ही सब्जियां उगाई गई है। डीएम के निर्देश पर उसे खाली करवाया गया।