डुमरांव: डुमरांव के राज उच्च विद्यालय में एक माह पूर्व उद्घाटित की गई लाइब्रेरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Dumraon, Buxar | Apr 13, 2024 जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल डुमरांव के राज उच्च विद्यालय पहुंचे जहां एक माह पूर्व उद्घाटित की गई लाइब्रेरी का उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में मौजूद छात्रों से लाइब्रेरी के समय से खुलने या बंद होने की जानकारी ली। बता दें कि विद्यालय में लाइब्रेरी के उद्घाटन के समय जिलाधिकारी ने कुछ पुस्तकें भी दान दी थीं।