विदिशा: लोहे के सरियों से भरा लोडिंग ऑटो पलटा, चालक युवक की मौत; बुधवार को होगा पीएम
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करैयाखेड़ा रोड पर मंगलवार शाम 5 बजे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। शव को मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी रूम में रखवाया गया है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनो ने बताया कि 28 वर्षीय ग्राम तमोरिया निवासी महेश अहिरवार अपने ही लोडिंग ऑटो से अपने ही निर्माणाधीन भवन के लिए लोहे के सरिये लेकर जा रहा था।