बहराइच: बहराइच जिला जेल का डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण
बहराइच जिला जेल का डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।