नावकोठी: देवपुरा हॉस्पिटल चौक के निकट जारी 9 दिवसीय श्रीराम कथा,शिव पार्वती विवाह का किया गया मार्मिक वर्णन
देवपुरा हॉस्पिटल चौक मोहद्दीनपुर में जारी है 9 दिवसीय श्री राम कथा यज्ञ जारी है। इस यज्ञ में वृंदावन से पधारे कथावाचक अखिलेशानंद महाराज के प्रवचन सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कथा के दूसरे दिन शिव पार्वती के विवाह उत्सव को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आसपास के महिला एवं पुरुष श्रोता प्रवचन में झूमते नजर आए।