नावकोठी: मोहिउद्दीनपुर में 9 दिवसीय श्रीराम कथा यज्ञ का हुआ आयोजन, कथा सुनने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मोहिउद्दीनपुर में 9 दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन से पधारे कथावाचक अखिलेशानंद महाराज के प्रवचन को सुनने आसपास के लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने लोगों को सदग्रंथ श्रवण करने,रामचरित्र मानस के मर्म को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। इस अवसर पर आलोक कुमार के भजन से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।