नावकोठी: नावकोठी पीएचसी में टीकाकरण एवं कन्या उत्थान योजना की समीक्षात्मक बैठक, एएनएम सहित अन्य पदाधिकारी हुए शामिल
पीएचसी नावकोठी में मंगलवार को टीकाकरण एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। इसमें एएनएम सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा ने ड्यू,सर्वे लिस्ट,टीकाकरण पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।