नावकोठी: इसफा पुल से चकमुजफ्फर मुसहरी तक बिजली से रोशन होगा सड़क,पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्थल का निरीक्षण
इसफा पुल और बुढी गंडक नदी के बांध के आसपास हो रहे बदमाशों के द्वारा छिनतई की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पदाधिकारी ने पहल तेज कर दिया है। इस सिलसिले में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी ने चकमुजफ्फर मुसहरी से इसफा पुल तक भ्रमण कर रोशनी और बिजली लाइट लगाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर बीडीओ, थाना अध्यक्ष,जेई,उपप्रमुख,तीन पंचायत के मुखिया आदि शामिल थे।