नावकोठी: मोहीउद्दीनपुर में 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन,निकाली गई भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा,351 कन्या हुई शामिल
मोहिउद्दीनपुर में 9 दिवसीय श्री राम कथा यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पूर्व 351 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे ग्राम की प्रदक्षिणा की तथा लोगों को कथा यज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान कलश को कन्या और महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ देवपुरा सैदपुर विष्णुपुर सिसौनी आदि गांव का भ्रमण कर नगर वासियों को कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया।