नावकोठी: कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल नावकोठी में माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम,चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मे अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ हिमांशु कुमार ने किया। इस अवसर पर किशोरावस्था में प्रवेश करने के उपरांत माहवारी के प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस अवसर पर किशोरी, एएनएम एवं अन्य मौजूद थे।