खुरई: तलैया के पास शराब दुकान हटाने के लिए SDM ने दिया था 15 दिन का समय, दुकान नहीं हटने पर फिर सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Mar 30, 2026 तलैया के पास स्थित शराब दुकान हटाने के लिए SDM ने 15 दिनों का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक दुकान नहीं हटी, जिसको लेकर सोमवार दोपहर 1.00 बजे वार्ड वासियों ने SDM के आश्वासन को याद दिलाने एक ज्ञापन तहसीलदार डॉ राकेश कुमार को सौंपा है, हालांकि तहसीलदार ने बताया कि तलैया की शराब दुकान जगदीशपुरा गांव के पास भेजी जा रही है