ब्रह्मपुर: कांट गांव के पास छेरा नदी पर औद्योगिक समूह द्वारा चेक डैम तोड़े जाने से विवाद गहराया, कार्रवाई की मांग
ब्रह्मपुर प्रखंड के कांट गांव के समीप समीप छेरा नदी पर कुछ चेक डैम बनाए गए थे। इनके माध्यम से बरसाती नदी में पानी रोककर रबी और खरीफ दोनों फसलों की सिंचाई हो जाती थी। कथित तौर पर एक निजी उद्योग समूह ने अपने हितों के लिए इन चेक डैम को तोड़कर सारा पानी आगे बहा दिया। इससे बक्सर और भोजपुर जिले के समीपवर्ती गांवों के किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है।