करछना: नैनी अरैल मोड़ स्थित एक अस्पताल में हार्ड के मरीज की उपचार के दौरान हुई मौत, मारपीट में महिला के सिर पर आई चोटें
करछना थाना क्षेत्र के रीवा महोरी गांव निवासी चौबे लाल भारतीया हार्ड के मरीज थे। मंगलवार को नैनी अरैल मोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने रेफर करने की बात कही तो अस्पताल के कर्मचारियों से बात विवाद हो गया। आरोप है कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने सुशीला देवी के सिर पर गमला फेंक कर मारा जिससे सिर फूट गया।