हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र के साथ मारपीट और रैगिंग किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि वार्षिकोत्सव ‘क्रीसेंडो’ की तैयारियों के दौरान कुछ सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर जूनियर छात्र के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन और एंटी रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के अनुसार, यूजीसी के नियमों के तहत जांच की जा रही है और जल्द ही पीड़ित छात्र के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।
#Haldwani #HaldwaniNews #UttarakhandNews #MedicalCollege #MBBSStudent #Ragging #AntiRagging #RaggingCase #StudentSafety #MedicalEducation #GovernmentMedicalCollege #Uttarakhand #UGCRules #CollegeNews #CampusSafety #StudentRights #AntiRaggingCommittee #CityMagistrate #APVajpayee #EducationNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #LocalNews #NewsUpdate #CrimeNews #NewsReels #InstagramReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Oct 22, 2026