बीरपुर: बीरपुर थाना में लगा जनता दरबार,7 मामले निष्पादित
भूमि विवाद का निपटारा हेतु शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए बीरपुर अंचलाधिकारी भाई विरेन्द्र ने बताया कि कुल 12 मामले की सुनवाई की गई। जिसमें पूर्व का 10 व नये 2 आवेदन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आयोजित जनता दरबार में 7 मामलों का निष्पादन किया गया।