बीरपुर: टम टम स्टैंड स्थित नव निर्मित मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
बीरपुर पूर्वी पंचायत के टम टम स्टैंड स्थित नव निर्मित मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश शोभायात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर बीरपुर किसान भवन के समीप से गाजे बाजे के साथ शुरू होकर बीरपुर गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए नव निर्मित बजरंगबली मंदिर में कलश को स्थापित किया।