बीरपुर: जिंदपुर ग्राम के महावीर स्थान पर आयोजित अष्टयाम यज्ञ हुआ संपन्न
बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जिंदपुर गांव के वार्ड संख्या 10 में स्थित महावीर स्थान में आयोजित अष्टयाम यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंडप का परिक्रमा करते हुए पूजा अर्चना की। वहीं कलश का विसर्जन सिमरिया गंगा नदी में किया गया।