बीरपुर: खुरपका मुंहपका रोग से बचाव हेतु बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पशुओं का टीकाकरण शुरू
बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरूवार को एन ए डी सी पी योजना अन्तर्गत पशुओं में होने वाली खुरपका, मुंहपका जैसे रोग से बचाव हेतु निःशुल्क एफ एम डी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत गुरूवार से प्रारंभ कर दी गई है। वहीं नौला,बीरपुर पश्चिम व भवानंदपुर में शुक्रवार को टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। ये कार्यक्रम 15 दिनों तक चलेगी।