बीरपुर: मैदा बभनगामा में बदमाशों ने
मुखिया व सरपंच की गाड़ी का शीशा तोड़फोड़ कर किया क्षतिग्रस्त
बीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा में बदमाशों द्वारा मुखिया एवं सरपंच की चार चक्का गाड़ी में तोड़फोड़ कर शीशा को क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुखिया मनोज कुमार चौधरी एवं सरपंच जगलाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से बीरपुर थाने में आवेदन देकर कारवाई की मांग की गई है।वही थानाध्यक्ष संजीव कुमार मामले की छानबीन में जुट गए है।