बीरपुर: पर्रा ठाकुरबाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिव की प्रतिमा स्थापित
बीरपुर प्रखंड के पर्रा ठाकुरबाड़ी में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार द्वारा शिव की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया। वहीं इस दौरान कथा वाचक पंडित प्रभाकर पाण्डेय द्वारा श्रीमद शिव महापुराण कथा का वाचन भी किया गया। इस दौरान ठाकुरबाड़ी में सैकड़ो श्रद्धालु सहित आयोजन समिति के सदस्य व स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।