हुज़ूर: भोपाल: कोलार इलाके में लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म का मामला सामने आया
Huzur, Bhopal | Jul 30, 2025 भोपाल के कोलार इलाके में एक 23 वर्षीय लैब टेक्नीशियन युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक और युवती की मुलाकात एक कैफे में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और आरोपी ने युवती को घर बुलाकर दुष्कर्म किया। वह 3 महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा और शादी का वादा करता रहा|