फिरोजाबाद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अन्तर्गत सरकार द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया । इसी क्रम में एस.आर.के. पी.जी. कॉलेज में प्राचार्य प्रोफे० रवि माहेश्वरी के निर्देशन में वृक्षारोपण महा अभियान चलाया गया। प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने विभन्न प्रजातियों के पौधों को सम्पूर्ण परिसर में रोपित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफे० रवि माहेश्वरी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हम सब का कर्तव्य है। प्रकृति में संतुलन बनाये रखने के लिये तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वस्थ बनाये रखने के लिये वृक्षारोपण किया जाना बहुत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण प्रदूषण को भी कम करता है जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं को एक पौधा अपनी मॉ के नाम पर रोपित एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। कॉलेज प्रशासन द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के रूप में कोटला रोड को चुनकर वहाँ वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया इस अवसर पर बृजेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ० व्योमेश यादव, नीरज अग्रवाल, पंकज भारद्वाज, डॉ० नवीन कुमार लवानियाँ, डॉ० अमित कुमार शर्मा, प्रोफे० रश्मि जैन, प्रोफे० एमए सिद्दीकी, प्रोफे० राजीव अग्रवाल, प्रोफे० एस०के० वर्मा, प्रोफे० एबी चौबे, प्रोफे० अमर प्रकाश, डॉ० वन्दना सिंह, डॉ० नित्यप्रकाश सिंह, कृष्ण देव, डॉ० संतोष कुमार, डॉ० अखिलेश कुमार, पवन तैनगुरिया, पंकज सविता, राजेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार, भगवानदास सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी, एन०एस०एस० एवं एन०सी०सी० कैडेट्स तथा छात्र-छात्राये मौजूद रहे।
#Firozabad #FirozabadNews #Vriksharopan #TreePlantation #PlantationDrive #GreenFirozabad #SRKCollege #ProfRaviMaheshwari #EkPedMaaKeNaam #Environment #GoGreen #UPGovernment #35CroreTrees #12July2026 #ProudFirozabad #NSS #NCC
#GreenFirozabad #EkPedMaaKeNaam
*@Tag
@dminfofirozabad @upforestdept @myogiadityanath
Firozabad, Firozabad | Jul 12, 2026