हलसी: हलसी प्रखंड के सिलवे गांव में पीडीएस राशन की कालाबाजारी का वीडियो वायरल, अनुमंडल पदाधिकारी ने की जांच
हलसी प्रखंड के सिल्व गांव का एक वीडियो शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में राशन की काला बाजारी की जा रही है. वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है. सूचना के बाद शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सिलवे गांव जाकर मामले की जांच किया गया. पीडीएस दुकान बंद पाया गया.SDO ने स्पष्टीकरण पूछने की बात कही गई.