शिवपुरी नगर: शिवपुरी: जिला अस्पताल में 6 महीने से ट्रिपल ब्लड फिल्टर बंद, साधारण फिल्टर से खून चढ़ने पर बच्चे हो रहे बीमार
शिवपुरी कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में दोपहर 1 बजे थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों ने पहुँचकर अपनी व्यथा सुनाई। परिजनों ने प्रशासन को अवगत कराया कि जिला अस्पताल में पिछले करीब छह महीनों से ट्रिपल ब्लड फिल्टर की आपूर्ति बंद है, जिसके कारण बच्चों को साधारण फिल्टर से रक्त चढ़ाना पड़ रहा है।