हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बैठक की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने यातायात को व्यवस्थित करने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लखनऊ-हरदोई-शाहाबाद मार्ग पर डिवाइडर को ठीक किया जाये। इन पर सफ़ेद पट्टी बनवाई जाये। सड़क के दोनों ओर सफ़ेद पट्टी बनवायी जाये। अनधिकृत कट बन्द कराये जाएं। कट के दोनों ओर संकेतक बनाया जाये।