कोईलवर: खानगांव गांव के समीप चांदी थाने की पुलिस ने बाइक पर लदे 100 लीटर देसी शराब किया ज़ब्त, कारोबारी फरार
रविवार कि साम 5:00 के करीब गुप्त सूचना के आधार पर चांदी थाने की पुलिस ने खानगांव गांव के समीप से बाइक पार लदे 100 लीटर देसी शराब को चांदी थाने की पुलिस ने जब्त किया है। इस आशय की जानकारी चांदी थाना प्रभारी राकेश कुमार रौंशन ने देते हुए बताया कि सोन नदी के तरफ से बाइक पर शराब लेकर कारोबारी आ रहा था। पुलिस को देखकर शराब सहित बाइक छोड़कर फरार हो गया।