कोईलवर: भदवर गांव में छठ पूजा के उपरांत स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच क्यूज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कोईलवर प्रखंड के भदवर गांव में छठ पूजा के उपरांत पूजा कमेटी के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच कियूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 232 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सदर एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह साहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा शनिवार की शाम 7:30 बजे पुरस्कार वितरण किया गया।