सीतापुर: सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी, सीएनजी गैस कंटेनर से अचानक तेज गैस रिसाव होने लगा
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी गैस कंटेनर से अचानक तेज गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते टैंकर के आसपास और सड़क पर सफेद धुंध जैसी गैस फैल गई। रिसाव देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। धमाके की आशंका को देखते हुए हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। काफी देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही।