संडीला: बेटे ने अपने पिता की मौत के लिए मां और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया, मामला दर्ज
Sandila, Hardoi | Apr 30, 2026 कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बेटे ने अपने पिता की मौत के लिए मां और प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में बुधवार रात उसने अपनी मां समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक के अनुसार उसकी मां पूनम और पड़ोसी गिरिंद्र के बीच प्रेम संबंध है।