सिहोरा: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा, रिश्तेदार के यहां भोजन के बाद बिगड़ी थी तबीयत
ग्राम बिजोरा निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अन्नू खान पिता खलील खान निवासी बिजोरा (45 वर्ष) के रूप में हुई है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के अनुसार अन्नू खान मंगलवार को अपने एक रिश्तेदार के यहां भोजन करने गए थे। वहां से लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत