गया टाउन सीडी ब्लॉक: आईजी विकास वैभव का बड़ा एक्शन, कोंच थाने के रिश्वतखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थानाध्यक्ष को भी फटकार
मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव की बड़ी कार्रवाई आज शनिवार को सामने आई है। जिले के कोंच थाने के रिश्वतखोर दारोगा मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया। थाना स्तर पर लापरवाही बरतने पर SHO को सख्त चेतावनी दी गई है। इसकी जानकारी आज दिनांक 23 मई शनिवार की दोपहर 2 बजे मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बताया।