जगदलपुर: सीतापुर में नायब तहसीलदार की पिटाई के विरोध में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने किया काम बंद कलमबंद हड़ताल
सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच हुए विवाद ने अब प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप ले लिया है। घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार दोपहर 12 बजे से कामबंद-कलमबंद आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहते हुए अपने कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं।