गुना: म्याना थाना क्षेत्र से लापता हुआ 14 साल का नाबालिक लड़का, पुलिस ने कई घंटे की सर्चिंग खोज कर परिवार से मिलाया
Guna, Guna | Jun 15, 2026 गुना में म्याना थाना क्षेत्र से एक 14 साल का नाबालिक लड़का लापता हो गया। 15 जून को थाना प्रभारी ने बताया, 14 जून की शाम को लापता लड़के के परिजनों ने रात भर खोजबीन की। न मिलने पर 15 जून सुबह थाने पर सूचना दी। पुलिस ने सर्चिंग की, 6 से 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लड़के को सुरक्षित दस्तयात किया। विधिवत कार्रवाई के बाद परिवार को सौंप दिया है।