आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन और ट्रक की टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक जेल भेजा गया
आलमनगर थाना क्षेत्र के लदमा नहर से पश्चिम मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस गाड़ी को धक्का मार दिया, जिससे पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिनका इलाज कराया गया। ट्रक चालक शराब के नशे में धुत्त था। मेडिकल जांच में पुष्टि के उपरांत कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।