आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विसपट्टी पंचायत अंतर्गत सिसवा से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी की पहचान रामदेव मुखिया के पुत्र शंभू मुखिया के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए वारंटी को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और जेल भेज दिया गया है।