आलमनगर: 25000 के इनामी अपराधी शूटर संजय कुमार गिरफ्तार, आलमनगर में बीते वर्ष की थी हत्या
आलमनगर से फूलौत जाने वाली सड़क पर अठगामा बासा के पास 4 अप्रैल 2024 को अपराधियों ने पोस्टमास्टर शिवरतन मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ व अन्य पुलिस बल की मदद से मुंगेर से 25000 के इनामी अपराधी संजय कुमार को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।