आलमनगर: हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को बजरहा में किया गया सम्मानित
हिंदुस्तान ओलिंपियाड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में चौसा प्रखंड के फुलौत के एक छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 1 जुलाई मंगलवार को बजरहा के डीएवी स्कूल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपयुक्त छात्र सहित उक्त कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मिलित छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।