आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने तीन वारंटी और एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह छापेमारी करते हुए काफी दिनों से फरार तीन वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके बाद शराब पीकर हंगामा करते हुए एक शराबी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए चारों ही लोगों को थाना पर लाया गया जहां कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और जेल भेज दिया गया है।