आलमनगर: कडामा गांव में छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में छाया मातम
सपरदह पंचायत के कडामा गांव निवासी फत्तो झा के पुत्र बवन झा 18 दिन पूर्व छत पर सो रहे थे इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर पड़े जिससे उनके सर में काफी गंभीर चोट आई। घायल बवन को पटना में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को बवन की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के उपरांत बवन झा का शव गांव लाया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।