कोंडागांव: जिला कार्यालय में समय सीमा बैठक हुई संपन्न, शासन की योजनाओं का त्वरित गति से क्रियान्वयन करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण हेतु उपलब्ध ₹53,76000 तथा पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ₹1,11,07000 रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। इसी राशि से आंगनबाड़ी केंद्रों में त्वरित गति से सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।