कोंडागांव: ग्राम हंगवा कोड़कानार पारा के ग्रामीणों ने कोंडागांव कलेक्टर से की थ्री फेस विद्युत कनेक्शन की मांग
कोंडागांव जिले के हंगवा ग्राम पंचायत के कोड़कानार पारा के ग्रामीणों ने आज सोमवार को जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से थ्री फेस विद्युत कनेक्शन की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में बिजली की आपूर्ति हेतु विद्युत कनेक्शन तो दिया गया है पर केबल वायर के कारण आए दिन फॉल्ट होते रहता है जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।