कोंडागांव: सिटी कोतवाली कोंडागांव में BNS की धारा 296, 115(2) एवम 109 के तहत हुआ पहला मामला पंजीबद्ध- TI सौरभ उपाध्याय, कोंडागांव
नए भारत का नया कानून दंड संहिता से न्याय संहिता 1जुलाई से कोंडागांव जिले में हुई प्रभावी। जमीनी विवाद को लेकर सिंगनपुर में मुलमुला के एक युवक पर हुआ था कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली कोंडागांव में बीएनएस की धारा के तहत पहला मामला हुआ पंजीबद्ध। मामले पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने मीडिया को दी जानकारी।