कोंडागांव: कोंडागांव जिला अस्पताल में मनाया क्या राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस,आदेश्वर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया डॉक्टरों का सम्मान
जिला अस्पताल में 1 जुलाई को मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस। आदेश्वर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कविता के माध्यम से डॉक्टरों के महत्व को बताया। वहीं बच्चों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरो का पुष्प हार के साथ सम्मान किया है। इस अवसर पर प्राचार्य लता राफेल ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए देवदूत है वे लोगों की जान बचाते हैं और उन्हें बीमारियों से मुक्ति दिलाते हैं।