जगदलपुर: कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर पूर्व महापौर सफिरा साहू के तथाकथित भ्रष्टाचार को परिणाम तक ले जाने की घोषणा की
पूर्व महापौर सफीरा साहू कोर्ट द्वारा सम्मन भेजे जाने पर मंगलवार को दोपहर 3 बजे राजीव भवन में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर पूर्व महापौर पर जमकर आरोप लगाए। बता दें कांग्रेस शासनकाल में पूर्व महापौर सफीरा साहू पर महापौर निधि के करोड़ों रुपयों के भ्रष्टाचार का आरोप तत्कालीन मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने लगाया था।