जगदलपुर: वीर सावरकर वार्ड सहित विभिन्न वार्डों में पसरा अंधेरा, कांग्रेस ने विरोध में किया कैंडल मार्च
जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विद्युत सामग्री की कमी के कारण पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस विषय को लेकर पूर्व में नगर निगम आयुक्त एवं महापौर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया था, किंतु आज दिनांक तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही जनता की इस मूलभूत समस्या का समाधान हुआ।सुशील मौर्य ने दी जानकारी।