जगदलपुर: बस्तर जिले के सभी शालाओं में प्रवेश उत्सव उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
जगदलपुर, 16 जून 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में बस्तर जिले में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिले के समस्त शालाओं में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक, फूल-माला पहनाकर एवं सरस्वती वंदना के साथ स्वागत किया गया। जिला शि