जगदलपुर: NSUI उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए
NSUI ने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय अध्ययनशालाओं में नई शिक्षा नीति 2020 को सत्र 2024-2025 से लागू किया गया। किंतु शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में इसके क्रियान्वयन में भारी लापरवाही बरती गई, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय पर छात्रों को आवश्यक जानकारी प्रदान नहीं की।