मंडला: आदि उत्सव की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर रामनगर पहुंचे, किले का भ्रमण किया
Mandla, Mandla | Apr 19, 2026 आगामी आदि उत्सव के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को शाम 4:00 बजे कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे शनिवार को रामनगर पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम रामनगर के ऐतिहासिक किले का भ्रमण कर इस पुरातात्विक धरोहर की वास्तुकला,ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।कलेक्टर ने कहा कि रामनगर किला जिले की सांस्कृतिक पहचान है।